हरदोई, जुलाई 16 -- Hardoi News: पचदेवरा। लखनौर निवासी हरिमोहन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब तीन वर्ष पहले उन्होंने गांव निवासी सियाराम का खेत कब्जे सहित एग्रीमेंट कराया था। 12 जुलाई की रात करीब साढ़े आठ बजे उसी खेत के बैनामे को लेकर बातचीत के दौरान गांव के भूरे उर्फ श्याम मुरारी से कहासुनी हो गई। रात करीब नौ बजे जब वह अपने दूसरे मकान की ओर जा रहे थे। तभी भूरे उर्फ श्याम मुरारी, राम मुरारी, मोहित, संचित, अनुज तथा नितेश ने उन्हें रोक कर गाली-गलौज किया। विरोध करने पर आरोपियों ने एक राय होकर लात-घूंसों और डंडों से मारपीट कर दी। थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...