हरदोई, अक्टूबर 6 -- Hardoi News: हरदोई। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं और शिकायतों को सुना। जनसुनवाई में कुल 141 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों एवं नगर पालिका के अधिकारियों की वीडियो लिंक के माध्यम से उपस्थिति ली। कुछ अधिकारियों के अनुपस्थित पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी शासन की मंशा के अनुरूप निर्धारित समयावधि मे जन सुनवाई अवश्य करें। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक प्राथमिकता क...