Hardoi News: जनसंख्या नियंत्रण का दिया संदेश, मेडिकल कॉलेज से निकली जागरूकता रैली
हरदोई, जुलाई 11 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। विश्व जनसंख्या दिवस पर शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज से जनजागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चंद्र कुमार ने सुबह 11 बजे हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में चिकित्सकों, मेडिकल छात्रों, नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लेकर परिवार नियोजन का संदेश दिया। मेडिकल कॉलेज परिसर से शुरू हुई रैली शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों से होकर गुजरी। प्रतिभागियों ने हाथों में परिवार नियोजन संबंधी संदेश लिखी तख्तियां लेकर 'छोटा परिवार-सुखी परिवार' और 'बच्चे जब हों सही अंतराल पर, तो परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल' जैसे नारे लगाए। लोगों से परिवार नियोजन के सुरक्षित और प्रभावी साधन अपनाने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- जागरूकता रैली निकालकर मनाया विश्व जनसंख्या दिवस रैली के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.