हरदोई, अक्टूबर 2 -- Hardoi News: बेनीगंज, संवाददाता। अप्रशिक्षित दाई के घर पर चल रहे निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी दाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पिरकापुर निवासी 35 वर्षीय राजेश्वरी के पति हीरालाल सोमवार को प्रसव के लिए सीएचसी कोथावां लेकर गए थे। वहां डॉक्टरों ने प्रसव का समय नहीं होने की बात कह महिला को घर ले जाने की सलाह दी। बुधवार को हीरालाल पत्नी को बेनीगंज स्थित कथित अप्रशिक्षित दाई गोमती के घर ले गया। आरोप है कि दाई ने 17 हजार में प्रसव कराने की बात कही और आठ हजार जमा कराए। यह भी पढ़ें- Hardoi News: बेनीगंज अप्रशिक्षित दाई ने कराया प्रसव,जच्चा बच्चा की मौत प्रसव के दौरान दाई ने महिला को इंजेक्शन लगाया। इसके बाद मृत बच्चे का जन्म हुआ। परिजनों ने...