हरदोई, जुलाई 7 -- Hardoi News: बेहंदर। प्रसव पीड़ा के दौरान एक गर्भवती महिला को परिजन सीएचसी बेहंदर ले गए। वहां डॉक्टरों ने नाजुक हालत देखकर रेफर कर दिया। दलालों के काकस ने चंद कदमों की दूरी पर स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया। यहां झोलाछाप ने प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला का ऑपरेशन कर दिया। डॉक्टरों की लापरवाही से देर शाम जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने जाम लगा कर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, देर रात नोडल अधिकारी डॉ मनोज सिंह ने मौके पर पहुंचकर निजी अस्पताल को सीज कर दिया है। कासिमपुर थानाक्षेत्र के रसूलपुर ब्रह्मनान गांव निवासी 28 वर्षीय सीमा को मंगलवार की अल सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई। पति दिनेश कुमा...