हरदोई, नवम्बर 5 -- Hardoi News: हरदोई। त्योहारी सीजन के दौरान आम जनमानस को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की प्रवर्तन टीमों ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर औचक निरीक्षण किया। धनंजय सिंह मल्लावां बिलग्राम के यहां नमकीन विनिर्माण इकाई का निरीक्षण किया गया। यहां अत्यधिक रंगों का प्रयोग कर नमकीन बनाई जा रही थी। भारी गंदगी पाई गई। मौके से नमकीन व बेसन का नमूना संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजा गया। राजेश कुमार मल्लावां के यहां दूषित परिस्थितियों में नमकीन का निर्माण किया जा रहा था। यहां से नमकीन का नमूना प्रयोगशाला भेजा गया। बाबा सम्मी स्वीट शॉप नघेटा रोड के प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर साफ-सफाई के कड़े निर्देश दिए। गौरव मिष्ठान भंडार पूजा होटल गली नुमाइश चौराहा की दुकान से पेड़े का नमूना संग्रह...