हरदोई, सितम्बर 8 -- Hardoi News: पिहानी। गोपामऊ विधायक श्यामप्रकाश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते हुए क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने रावल तिराहा से लेकर गोपामऊ तक जर्जर सड़क के लिए प्राथमिकता पर बजट जारी करने का अनुरोध किया। विधायक श्यामप्रकाश ने कहा कि करीब छह किलोमीटर की तक सड़क काफी जर्जर है। इस मार्ग पर रोजाना हजारों लोगों का आवागमन रहता है। उन्होंने बताया सड़क स्वीकृत तो हो चुकी है पर बजट जारी नहीं हो सका है। मुख्यमंत्री से मिलकर निर्माण और चौड़ीकरण के लिए प्राथमिकता पर बजट जारी करने की मांग की है। बताया गया कि गोपामऊ से जिला मुख्यालय जाने वाली इस मुख्य सड़क को काफी समय से बनवाने की मांग की जा रही है। सड़क का निर्माण हो जाने से ग्रामीणों को सहूलियत हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...