Hardoi News: छत से गिरकर घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत
हरदोई, जुलाई 21 -- Hardoi News: हरियावां। मुरवा गांव निवासी मजदूर की मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। वह धान की रोपाई के लिए इटावा के कस्बा सैफई गए थे। वहां 14 जुलाई की रात संदिग्ध हालात में छत से गिरकर गंभीर घायल हो गए थे। परिजनों के अनुसार, किशोर दो जुलाई को मजदूरी करने सैफई गए थे। आशंका है कि रात में लघुशंका के लिए उठते समय नींद में संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर गए। हादसे में गंभीर चोट लगने पर उन्हें पहले हरदोई मेडिकल कॉलेज लाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। स्वास्थ्य में कुछ सुधार होने पर परिजन सोमवार को उन्हें घर ले आए, लेकिन मंगलवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर हरियावां पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रितेश सिंह चौह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.