हरदोई, सितम्बर 9 -- Hardoi News: हरदोई। सुरसा थानाक्षेत्र के सथरा गांव में मंगलवार शाम छत से गिरकर घायल किसान प्रभाकर सिंह की बुधवार दोपहर करीब 12 बजे मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, प्रभाकर मंगलवार शाम करीब छह बजे नशे में घर पहुंचे और छत पर चले गए। रात करीब 7:30 बजे नीचे उतरते समय संतुलन बिगड़ने से गिरकर गंभीर घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल न ले जाकर स्थानीय स्तर पर इलाज कराते रहे। हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इलाज में देरी पर सवाल उठाए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...