हरदोई, जुलाई 26 -- Hardoi News: पिहानी, संवाददाता। छतैया रोड पर शीघ्र ही उपवन योजना के तहत पार्क का निर्माण शुरू हो जाएगा। पार्क बन जाने से कस्बेवासियों सुबह शाम टहलने और बैठने के लिए अच्छा स्थान मिल जाएगा। दरअसल शासन की मंशानुरूप कस्बे में एक करोड़ 26 लाख की लागत से पार्क का निर्माण किया जाना है। पार्क में बाउन्ड्रीवाल,पाथवे,बैठने के लिए भी व्यवस्था की जाएगी। मियाबाकी पद्धति से पौधरोपण भी कराया जाएगा। पार्क का निर्माण हो जाने के लिए नगरवासियों को काफी सहूलियत हो जाएगी। इस संबंध में ईओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होकर ठेकेदार को वर्क ऑर्डर भी जारी हो गया है। यह भी पढ़ें- Champawat News: नागनाथ वार्ड में निर्माणाधीन रजत जयंती पार्क का किया निरीक्षण जल्द ही काम प्रारंभ हो जाएगा। मियाबाकी पद्धति से वन विभाग को पौधरोपण करा...