हरदोई, अगस्त 11 -- Hardoi News: हरदोई। रेलवेगंज में परचून की थोक दुकान से हुई लाखों की नकदी चोरी के मामले में शहर पुलिस, स्वॉट, सर्विलांस और एसओजी टीम ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 6.62 लाख की नकदी बरामद हुई है। सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि रेलवेगंज निवासी पंकज अग्रवाल ने 17 जुलाई को तहरीर दी थी। उनके मुताबिक, घर में ही परचून की थोक दुकान है। 16 और 17 जुलाई की रात दुकान पर काम करने वाले कुलदीप, दिव्यांशू और शोभित ने घर से नकदी चोरी कर ली। मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मंगलवार को पुलिस ने मामले में शामिल संतलाल निवासी हरिओम नगर थाना मड़ियांव लखनऊ, रामसागर उर्फ रेनू निवासी लतीफपुर लखनऊ और जाहिद हुसैन निवासी हरिओम नगर लखनऊ को गिरफ्तार किया। तीनों के पास से 6,62,300 रुपये बरामद हुए। पुलिस टीम में...