हरदोई, अगस्त 31 -- Hardoi News: हरदोई। सवायजपुर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के एक जोड़ी कान के टॉप्स, एक चांदी की झुमकी, एक हजार नकद और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों के तार फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर से जुड़े हैं। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि 28 अगस्त को फतेहगढ़ निवासी गुड्डी देवी पत्नी सत्यपाल सिंह ने सवायजपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि चोर उनका बैग चोरी कर ले गए, जिसमें आभूषण रखे थे। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। एसपी के मुताबिक पुलिस टीम ने जांच के दौरान मिले सुरागों और मुखबिर की सूचना पर अनवर निवासी ग्राम पापरी मझारा, पोस्ट सिंधिया यूसुफपुर शाहजहांपुर और पवनिश निवासी ग्राम अमैयापुर थाना अ...