हरदोई, जुलाई 19 -- Hardoi News: टड़ियावां (हरदोई)। टड़ियावां पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का एक लिस्टर इंजन और एक पंपसेट इंजन बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हरई नहर पुल के पास स्थित एक खंडहर मकान में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान चोरी का लिस्टर इंजन और एक पंपसेट इंजन बरामद हुआ। मौके से टिंगू उर्फ विष्णु निवासी बाबूपुर, चंदन गुप्ता निवासी समसापुर थाना कछौना (हाल पता गरीबपुरवा, जानकी नगर, कोतवाली देहात), रामसिंह निवासी नयागांव मजरा भैसरी, अनुज निवासी नयागांव तथा सुजीत निवासी बाबूपुर थाना टड़ियावां को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना...