हरदोई, सितम्बर 28 -- Hardoi News: संडीला। नगर के पार्वती देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तहसील स्तरीय छात्रों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि एमएलसी अशोक अग्रवाल ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया। श्री अग्रवाल ने छात्रों के बनाए पोस्टरों का अवलोकन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि छात्रों में बहुमुखी प्रतिभाएं होती हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों के ओजस्वी भाषण व पोस्टरों पर अंकित कलाकृतियां के माध्यम से यह प्रतिभाएं देखने को मिली। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संचित अग्रवाल, प्रबंधक प्रेम बाबा, प्रधानाचार्य राम शंकर शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सोनी, भाजपा नगर अध्यक्ष रमन जायस...