हरदोई, सितम्बर 22 -- Hardoi News: अतरौली। पंडित दीन दयाल राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज खसरौल में मंगलवार को चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता से सेवा संकल्प अभियान का आयोजन शुरू किया गया। भाजपा भरावन मंडल अध्यक्ष लालता अर्कवंशी और बूथ अध्यक्ष रजनेश ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि शिक्षा से ही व्यक्ति आज के दौर में आगे बढ़ सकता है। शिक्षा से दूर रहने वाले लोग समय के साथ पीछे रह जाते हैं। प्रधानाचार्य राजेश्वरी ने विद्यार्थियों को मोबाइल के सीमित उपयोग की सलाह दी। कहा कि डिजिटल युग में बच्चों का मोबाइल के प्रति अत्यधिक लगाव उनकी मानसिक क्षमता पर असर डाल सकता है। चित्रकला प्रतियोगिता में खुशी ने प्रथम, ज्योति ने द्वितीय और सौम्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित वहीं भाषण प्रतियोगि...