हरदोई, अक्टूबर 14 -- Hardoi News: शाहाबाद। सड़क पर लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने बुधवार को अलग अंदाज में जागरूकता का संदेश दिया। बिना हेलमेट बाइक चलाते मिले लोगों को चालान थमाने के बजाय शाहाबाद पुलिस ने निःशुल्क हेलमेट देकर उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी। पुलिस की इस पहल में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। सड़क हादसों में होने वाली गंभीर चोटों से बचाव के लिए प्रेरित किया गया। शाहाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों को रोककर हेलमेट वितरित किए। उन्होंने बाइक सवारों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत देते हुए हेलमेट पहनकर ही सफर करने की अपील की। उन्होंने समझाया कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बाइक सवारों से ...