Hardoi News: चालक ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर जान दी
हरदोई, सितम्बर 23 -- Hardoi News: संडीला। मीरनगर अजिगवां निवासी लोडर कमलेश ने खेत में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार शाम ग्रामीणों ने खेत में पेड़ पर शव लटका देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी सुंदरी ने बताया कि कमलेश मंगलवार सुबह करीब सात बजे घर से निकले थे। शाम तक घर नहीं लौटे तो ग्रामीण तलाश में खेत की ओर गए। वहां उनका शव फंदे से लटका मिला। कमलेश पिकअप चालक थे। परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके चार बेटियां और दो बेटे हैं। प्रभारी निरीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.