हरदोई, अगस्त 29 -- Hardoi News: सुरसा। खजुरहरा मजरा उम्मरपुरवा गांव में चार दिन से फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से ग्रामीणों में रोष है। उमस भरी गर्मी में बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशान होना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के लिए अवर अभियंता को लगातार फोन किया गया पर फोन रिसीव नहीं हुआ। ग्रामीण सर्वेश, अजीत, योगराज वर्मा, माखनलाल, अतुल, नंदकिशोर, कपिल, मंशाराम और काशीराम ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद से बिजली नहीं आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी फोन नहीं उठाएंगे तो समस्या किसके सामने रखी जाए। उन्होंने जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: ट्रांसफार्मर फुंकने से 25 घरों में अंधेरा, पानी को तरसे ग्रामीण अवर अभियंता बाल मुकुंद राय ने बताया कि ट्रांसफार...