हरदोई, जुलाई 11 -- Hardoi News: सवायजपुर, संवाददाता। सवायजपुर विद्युत उपकेंद्र में अवर अभियंता के स्थानांतरण के बाद विद्युत व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

ग्रामीणों की समस्याएँ ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद विभागीय अधिकारी समय पर समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के आलियापुर गांव में पिछले चार दिनों से ट्रांसफार्मर जलने के कारण पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीण विमल, अनुज, अरविंद, विनय, कल्लू, रविंद्र नाथ, राजेंद्र प्रसाद, सर्वेश मिश्रा और शिवशंकर मिश्रा ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना तत्काल लाइनमैन और विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ को दे दी गई थी, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।

बिजली न होने के प्रभाव ...