Hardoi News: चार दिन में टूटे नाली के ढक्कन, छात्राओं के लिए खतरा
हरदोई, अक्टूबर 28 -- Hardoi News: पाली। पाली नगर पंचायत में सड़क निर्माण के दौरान लापरवाही सामने आई है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के गेट पर नाली के ऊपर रखे सीमेंट के पटले (कवर्ड ढक्कन) चार दिन में ही टूट गए। इससे नालियां खुली पड़ी हैं। कॉलेज आने वाली छात्राओं व शिक्षिकाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एमएलसी चुनाव के लिए कॉलेज में मतदान स्थल बनाया गया था। 23 अक्तूबर को मतदान से एक दिन पहले नगर पंचायत ने करीब 115 मीटर आरसीसी सड़क का निर्माण कराया था। इससे दो दिन पहले गेट पर नाली के ऊपर सीमेंट के पटले डाले गए थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, निर्माण कार्य के दौरान पानी के टैंकर, जेसीबी और भारी वाहन कॉलेज परिसर में ले जाने से पटले क्षतिग्रस्त होकर टूट गए। नाली में मलबा भरा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.