हरदोई, अक्टूबर 29 -- Hardoi News: हरदोई। पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ गुरुवार को महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत रखा। शाम को चांद के दीदार के बाद महिलाओं ने अर्घ्य देकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया। पूरे दिन निर्जला व्रत रखने के बाद चंद्र दर्शन होते ही महिलाओं के चेहरे खिल उठे। करवाचौथ को लेकर सुबह से ही महिलाओं में उत्साह रहा। महिलाओं ने सोलह शृंगार कर पूजा की तैयारियां कीं। शाम को पूजन के बाद सभी को चांद निकलने का इंतजार था। हालांकि, मौसम में अचानक बदलाव और बादल छाने से महिलाओं की चिंता बढ़ गई थी। यह भी पढ़ें- Moon Time: आज यूपी में चांद कितने बजे दिखेगा, जानें लखनऊ, कानपुर, नोएडा प्रयागराज समेत 45 शहरों में कब निकलेगा चांद शाम करीब 5:45 बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू होने...