हरदोई, जुलाई 14 -- Hardoi News: पचदेवरा (हरदोई)। हरदोई जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र के ख्वाजगीपुर गांव में मगरमच्छ की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना रहा। मगरमच्छ एक घर में घुस गया। कई घंटे बाद वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू किया तब लोगों ने राहत की सांस ली। रविवार को गांव के तालाब किनारे मगरमच्छ दिखाई दिया। इस पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ की तलाश शुरू कर दी थी। तालाब में अत्यधिक जलकुंभी होने से मगरमच्छ नहीं पकड़ा जा सका। वनकर्मी प्रधान की मदद से जलकुंभी हटवाने की तैयारी में लगे थे।सोमवार देर रात मगरमच्छ एक बार फिर दिखाई दिया। इस बार वह तालाब से निकलकर उसके किनारे बने गांव निवासी बेचेलाल के घर में बने बरामदे में घुस गया। इससे उसके परिवार और ग्रामीणों में ...