Hardoi News: घर में घुसकर सो रही किशोरी पर चाकू से हमला, बचाने आई मां भी घायल
हरदोई, अगस्त 5 -- Hardoi News: बिलग्राम। बिलग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम बिरनी में मंगलवार रात करीब 11 बजे एक अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर सो रही किशोरी पर चाकू से हमला कर दिया। बेटी की चीख सुनकर बचाने पहुंची मां भी हमले में घायल हो गईं। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है। ग्राम बिरनी निवासी जीवाराम की 17 वर्षीय बेटी नेवली अपनी मां जय देवी के साथ घर के छप्पर के नीचे सो रही थी, जबकि जीवाराम बरामदे में सो रहे थे। रात में अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आया। मौका पाकर किशोरी पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए। बेटी की चीख सुनकर मां जय देवी की नींद खुल गई। वह बचाव के लिए दौड़ीं तो हमलावर ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे पर तब तक आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.