Hardoi News: घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ व मंगलसूत्र छीनने में चार पर रिपोर्ट दर्ज
हरदोई, जुलाई 7 -- Hardoi News: हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के घमोइया गांव की एक महिला की तहरीर पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, धमकी और मंगलसूत्र छीनने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घमोइया निवासी रीता मिश्रा ने आरोप लगाया कि 22 जून की शाम करीब 5:30 बजे अजय कांत मिश्रा, सुनीता देवी, अम्बुज मिश्रा उर्फ अमीय कृष्ण मिश्रा और आयुषी मिश्रा उसके घर में घुस आए। आरोप है आरोपितों ने कमरे में रखे सामान की तोड़फोड़ की और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। आरोप है कि पहले भी उसके और उसके पति के साथ मारपीट की घटना हो चुकी है। आरोप लगाया कि आरोपितों ने उसके बच्चे का गला दबाने का प्रयास किया, सोने का मंगलसूत्र तोड़कर ले लिया तथा शिकायत करने पर बच्चे का अपहरण कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.