हरदोई, सितम्बर 26 -- Hardoi News: टड़ियावां। थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति बाहर रहते हैं। आरोप है 14 सितंबर की देर रात गांव के शिवकुमार पुत्र प्यारेलाल ने उसके घर में घुसकर छेड़खानी की। शोर करने पर आरोपित शिवकुमार ने उसको जानमाल की धमकी देकर भाग गया। इंस्पेक्टर इख्तियार हुसैन ने बताया कि तहरीर के मुताबिक आरोपी शिवकुमार पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...