हरदोई, जुलाई 24 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीपुरवा मोहल्ले में घर में घुसकर दंपती और उनके बेटे पर बांका, फावड़ा व सरिया से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर चार नामजद समेत सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। लक्ष्मीपुरवा निवासी रेनू सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 जुलाई की रात करीब 10:45 बजे वह पति सुनील कुमार और तीन बेटों के साथ घर पर थीं। आरोप है कि गोविंद, उसका बेटा शिवा, अरविंद, रामकुमार और तीन अज्ञात साथी दरवाजे पर लात मारकर गाली-गलौज करने लगे। बेटे गोलू के दरवाजा खोलने पर सभी आरोपी घर में घुस आए और पति सुनील व बड़े बेटे शिवम पर बांका, फावड़ा और सरिया से हमला कर दिया। बांका लगने से सुनील घायल होकर बेहोश हो गए। रेनू का आरोप है कि पति को बचाने पर आरोपियों ने उ...