Hardoi News: घरेलू कलह से आजिज मजदूर ने फांसी लगा दी जान
हरदोई, अक्टूबर 29 -- Hardoi News: सांडी। एक मजदूर ने घरेलू कलह के चलते खेत में खड़े पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। एसआई प्रेमचन्द्र ने बताया कि हादसे घरेलू कलह की बात सामने आ रही है। गांव घटकना निवासी 42 वर्षीय धीर सिंह मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी माधुरी समेत दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, आर्थिक कमजोरी के चलते अक्सर परिवार में कलह होती थी। बुधवार शाम को भी धीर सिंह का पत्नी से वाद विवाद हुआ था। गुरुवार को उसका शव गांव के दक्षिण चौधकपुर मार्ग स्थित नीम के पेड़ से मफलर के फंदे पर लटकता मिला। जानकारी पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.