Hardoi News: घटिया इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण की जांच करने पहुंचे एसडीएम
हरदोई, नवम्बर 19 -- Hardoi News: सांडी, संवाददाता। सांडी में मुख्यमंत्री ग्रामोदय योजना के तहत बनाई जा रही इंटरलॉकिंग सड़क में घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल किए जाने की शिकायत पर गुरुवार शाम एसडीएम शिवनारायण ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनके बयान दर्ज किए। एसडीएम ने बताया कि मामले में बीडीओ बिलग्राम को पत्र भेजकर जांच आख्या मांगी जाएगी। नवंबर माह की शुरुआत में चौधरियापुर तिराहे से गोवर्धनी मंदिर होते हुए लखपेड़ाबाग तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू कराया गया था। निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाते हुए मंडल अध्यक्ष राजेश राजपूत, विपिन और विपिनेश सहित अन्य लोगों ने विरोध जताया था। इस मामले को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने पांच नवंबर के अंक में सचित्र प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.