हरदोई, अगस्त 17 -- Hardoi News: हरदोई। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में 233 औषधीय वाटिकाएं विकसित की गई हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर 14 अगस्त को जिले के सभी 19 विकासखंडों में इन औषधीय वाटिकाओं का उद्घाटन किया गया। इन वाटिकाओं में सहजन, आंवला, नीम सहित विभिन्न औषधीय पौधे लगाए गए हैं। इन पौधों के माध्यम से ग्रामीणों को पारंपरिक औषधीय पौधों और उनके उपयोग की जानकारी मिल सकेगी। साथ ही घर के आसपास उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों के जरिए प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी देखभाल के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, औषधीय वाटिकाओं का उद्देश्य नई पीढ़ी को पारंपरिक पौधों और उनके उपयोग से परिचित कराना तथा महंगी अंग्रेजी दवाओं पर निर्भरता कम करने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। विकासखंडवार वा...