Hardoi News: गौराडांडा में पशु आरोग्य मेले का आयोजन
हरदोई, अक्टूबर 15 -- Hardoi News: टड़ियावां। ग्राम पंचायत गौराडांडा में गुरुवार को पशु आरोग्य मेला एवं चिकित्सा शिविर लगाया गया। भाजपा नेता और बूथ अध्यक्ष कुलदीप अवस्थी ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीके गुप्ता ने पशुपालकों को पशुओं की देखभाल, बीमारियों से बचाव और समय पर उपचार की जानकारी दी। शिविर में पशुपालकों ने अपने पशुओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर चिकित्सकों से परामर्श लिया। इस दौरान सुधीर अवस्थी, रोजगार सेवक मोहम्मद अफजल, बीडीसी अरविंद, रियासुद्दीन, रामसपूत पाल, शत्रुघ्न सहित बड़ी संख्या में पशुपालक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.