हरदोई, अक्टूबर 26 -- Hardoi News: टड़ियावां। गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए विधायक श्याम प्रकाश के अथक प्रयासों से क्षेत्र की कई सड़कों के विशेष मरम्मत कार्यों को स्वीकृति मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन सड़कों के विशेष मरम्मत कार्यों की स्वीकृति प्रदान की है। लोक निर्माण विभाग के एई रितेश कटियार ने बताया कि स्वीकृति मार्गों की अब टेंडर प्रक्रिया शुरू की जायेगी। विधायक श्याम प्रकाश ने बताया कि उनके मांग पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने एचपीसी से हिन्दूनगर मार्ग के विशेष मरम्मत, पिहानी जंगबहादुरगंज से दहेलिया वाया शाहपुर सैदान, एचपीसी से गजुआखेड़ा, इटौली- गोपामऊ मार्ग से जपरा, कुंवरपुर वसीठ से जहानीखेड़ा, बंदरहा, सहीजना रोड से महमदपुर खुर्द संपर्क मार्ग, एनएच 24 से सैदापुर संपर्क मार्ग तक मरम्मत, एचपीसी -26 से छतैया...