हरदोई, सितम्बर 3 -- Hardoi News: टड़ियावां। गोपामऊ नगर पंचायत गोपामऊ के चेयरमैन एवं उप्र राज्य हज समिति के सदस्य हाजी वली मोहम्मद की 105 वर्षीय ताई महमूदन का सोमवार को इंतकाल हो गया। वह मोहल्ले की सबसे अधिक उम्रदराज महिलाओं में शामिल थीं। चेयरमैन हाजी वली मोहम्मद ने बताया कि मंगलवार को दोपहर की नमाज़ अदा करने के बाद अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और कुछ ही समय बाद उनका इंतकाल हो गया। नमाज़-ए-जनाज़ा बुधवार को मदरसा इस्लाहुल मुस्लिमीन में अदा की गई। इसके बाद उन्हें पिहानी रोड स्थित वालाजह स्कूल के निकट कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...