Hardoi News: गूंजा हर-हर महादेव, संडीला में निकली भव्य शोभायात्रा
हरदोई, अगस्त 17 -- Hardoi News: संडीला, संवाददाता। हीरालाल कांवड़ समिति चौपार टोला के तत्वावधान में सोमवार को नगर में भव्य कांवड़ शोभायात्रा निकाली गई। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो गया। कांवड़ियों ने श्री महावीरन मंदिर के शिवालय में पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन के तहत शनिवार को श्रद्धालु नानामऊ घाट पहुंचे और कांवड़ में गंगाजल भरा। रविवार को पवित्र जल लेकर संडीला पहुंचे और श्री महावीरन मंदिर में रात्रि विश्राम किया। सोमवार को कांवड़ियों ने चौपार टोला से शोभायात्रा शुरू की, जो स्टेशन रोड पहुंची। वहां से वापस होकर नाथ वाली गली होते हुए श्री महावीरन मंदिर पहुंची। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा लोहरदगा शोभायात्रा में बाबा अमरनाथ की आकृति और बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.