Hardoi News: गाली देने से मना करने पर लाठी-डंडों से पीटा
हरदोई, अगस्त 21 -- Hardoi News: हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के बड़हयनपुरवा गांव में गाली देने से मना करने पर दो लोगों ने युवक और उसकी छोटी भाभी को लाठी-डंडों से पीट दिया। राजेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 अगस्त की सुबह बतलूर और उसके बेटे साहिल ने उसे व देवकी को गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। आरोप है कि साहिल तमंचा लेकर धमका रहा था। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.