हरदोई, जुलाई 19 -- Hardoi News: हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र के बघौरी निवासी श्याम प्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 जुलाई की शाम वह गांव के बाहर नीम के पेड़ के नीचे अन्य लोगों के साथ बैठे थे। इसी दौरान गांव का राजन सिंह वहां पहुंचा और गाली देने की बात कहने लगा। इसके बाद रोहित सिंह, मोहित सिंह, मनोज सिंह और राजन सिंह ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से उनकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचीं सुधा देवी को भी आरोपितों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जाते समय आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। यह भी पढ़ें- Hardoi News: घर के विवाद में महिला समेत तीन से मारपीट, रिपोर्ट लोनार पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चारों आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: रास्ते में रोकक...