Hardoi News: गांव जाने के रास्ते भी डूबे, स्कूल बंद किये गए
हरदोई, सितम्बर 8 -- Hardoi News: बिलग्राम। बिलग्राम में बाढ़ का दायरा और बढ़ गया है। गंगा का स्तर करीब 10 सेंटीमीटर बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। गांवों को जाने वाले रास्ते डूब गए हैं। प्रभावित इलाकों में स्कूलों को बंद कर दिया गया। बच्चों को सुरक्षित जगह पर रहने के निर्देश दिए गए है। एसडीएम एन राम,विधायक आशीष सिंह ने बाढ़ ग्रस्त इलाके का स्टीमर से निरीक्षण किया। राजस्व विभाग की टीम गांवों में पहुंचकर हालात का जायजा ले रही हैं। लेखपाल ट्रैक्टर और नाव के सहारे प्रभावित गांवों में पहुँचे। सर्वे के साथ तीन सौ परिवारों राहत सामग्री वितरित की गई। एसडीम ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल मयंक वर्मा ट्रैक्टर से भुड्ढनपुरवा और सढियापुर मे, लेखपाल रामप्रताप ने भोगैतापुर का सर्वे किया। उन्होंने बताया कि खेतों में पानी पहुंच गया है। लेखपाल आलोक राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.