Hardoi News: गांव-गांव सक्रिय होकर एक-एक वोट पर रखें नजर: अशोक रावत
हरदोई, अक्टूबर 19 -- Hardoi News: अतरौली। शिक्षक स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को भरावन चौराहा स्थित राजेश अवस्थी के आवास पर हुई बैठक में सांसद अशोक रावत ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए चुनाव में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता गांव-गांव सक्रिय होकर एक-एक वोट पर नजर रखें। आयोजक राजेश अवस्थी ने कहा कि सांसद अशोक रावत हमेशा कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हैं। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को उनके नेतृत्व में एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करना चाहिए। कर्नल आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि चुनाव में पार्टी को मजबूत स्थिति में पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है। प्रत्येक कार्यकर्ता को मेहनत और लगन से अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। भाजपा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.