हरदोई, अगस्त 7 -- Hardoi News: शाहाबाद। ब्लॉक सभागार में गुरुवार को खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में ओएसआर विषय संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र शर्मा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा शासन की मंशा अनुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत को अपनी आय के स्रोत बढ़ाने होंगे ताकि स्थानीय स्तर पर मूलभूत सुविधाओं का सुचारू रूप से विकास किया जा सके। उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ओएसआर के तहत निर्धारित लक्ष्यों और नियमावली का पूरी निष्ठा से पालन करें और ग्रामीणों को भी इसके प्रति जागरूक करें। एडीओ पंचायत नितांत रस्तोगी ने बताया ओएसआर योजना का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों को वित्तीय रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है। यह भी पढ़ें- पंचायत विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया ...