Hardoi News: गांव के बाहर ले जाकर युवक की पिटाई, धमकी का आरोप
हरदोई, सितम्बर 27 -- Hardoi News: टड़ियावां। थाना क्षेत्र के घमोइया गांव निवासी नीरज पुत्र श्यामलाल ने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक 26 सितंबर की रात करीब 8 बजे गांव के ही चार लोगों उसे गांव के बाहर ले गए। आरोप है कि वहां विपक्षीगण ने लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि गांव के एक व्यक्ति ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया, वरना आरोपी उसकी जान ले सकते थे। मारपीट में उसे काफी चोटें आई हैं। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.