हरदोई, अगस्त 13 -- Hardoi News: हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। बिट्रिश हुकूमतसे देश को आजाद कराने में हरदोई वासियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आजादी के लिए संघर्ष कर रहे लोगों में जोश भरने के लिए महात्मा गांधी भी आए थे। तब जिस मैदान पर विदेशी वस्त्रों की होली जलाई गई थी उसे आज गांधी भवन के नाम से जानते हैं। आज भी जब जंगे आजादी की चर्चा होती है तो उस दौर की यादें ताजा हो जाती हैं। अब यह भवन सामाजिक आयोजन का हिस्सा बन रहा है। शहर के पश्चिमी छोर पर रानी विक्टोरिया हाल अंग्रेजों ने बनवाया था। यहां से वे विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का संचालन करते थे। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इसी विक्टोरिया हालके पीछे खाली पड़े मैदान पर 11 अक्टूबर 1929 को महात्मा गांधी ने सभा की थी। इसमें करीब पांच हजार लोग जमा हुए थे। शहर के विभिन्न मोहल्लों के साथ ही दूरस्थ गांव...