हरदोई, अक्टूबर 3 -- Hardoi News: हरदोई। गांधी जयंती पर गुरुवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने पुलिस लाइन के सामने गांधी पार्क पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। कलेक्ट्रेट परिसर की स्वच्छता वाटिका में गांधी जी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। जेके पब्लिक स्कूल के बच्चों ने गांधी जी के प्रिय भजन 'वैष्णव जन तो तेने कहिए' की प्रस्तुति दी। डीएम ने बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। स्वच्छता के क्षेत्र में योगदान देने वाले स्वच्छाग्रहियों को भी सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Etah News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी-लाल बहादुर ...