हरदोई, अक्टूबर 22 -- Hardoi News: हरदोई। नवीन गल्ला मंडी में किसानों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की बढ़ती आवाजाही से गुरुवार सुबह शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। मंडी से रेलवेगंज, सिनेमा चौराहा और लखनऊ चुंगी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आवास विकास कॉलोनी में भी लोगों को जाम से जूझना पड़ा। सुबह स्कूल जाने के समय जाम में स्कूल बसें फंसने से बच्चों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, नघेटा रोड पर ट्रक पलटने से यातायात व्यवस्था और बिगड़ गई। इस ओर जिम्मेदार उदासीन रवैया अपनाए हैं। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नवीन गल्ला मंडी में किसानों के पहुंचने के साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की संख्या बढ़ने लगी। इससे मंडी के आसपास के रास्तों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। देखते ही देखते जाम का असर शहर के दूसरे हिस्सों तक पहुंच गया। रेलवेगंज में बैंक ऑफ इंड...