हरदोई, सितम्बर 8 -- Hardoi News: हरपालपुर। श्रीमऊ निवासी 35 वर्षीय गीता के मुताबिक, सोमवार दोपहर वह घर के दरवाजे पर बैठी थीं। तभी गांव निवासी सुखपाल और उसकी पत्नी कटोरी लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर दोनों ने गीता की पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची गीता की सास 60 वर्षीय गहिकोरा को भी आरोपियों ने पीट दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...