हरदोई, जुलाई 21 -- Hardoi News: सांडी। पहाड़ी क्षेत्रों और स्थानीय इलाकों में लगातार हो रही बारिश का असर अब नदियों पर दिखाई देने लगा है। गर्रा नदी और गंभीरी से जुड़े नीलम नाले का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हालांकि फिलहाल बाढ़ का तत्काल खतरा नहीं है, लेकिन प्रशासन ने एहतियातन तैयारियां तेज कर दी हैं। अभी नदियां अपने दोनों किनारों तक नहीं भरी हैं। इसलिए फिलहाल बाढ़ का तत्काल खतरा नहीं माना जा रहा है। क्षेत्र की प्रमुख नदियों गंगा, रामगंगा, गर्रा तथा उनसे जुड़े गंभीरी, नीलम और सुखेता नालों में भी जलस्तर में धीरे-धीरे वृद्धि दर्ज की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अभी स्थिति सामान्य है, लेकिन लगातार बारिश होने पर जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है। यह भी पढ़ें- राप्ती और सरयू नदियों का बढ़ रहा जलस्तर संभावित बाढ़ को देखते हुए तहसील प्रशासन ...