हरदोई, जुलाई 23 -- Hardoi News: टड़ियावां। खेती से मुंह तोड़ने वालों को पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह ने आईना दिखाया है। इटौली निवासी पूर्व ब्लॉक श्री सिंह ने इस बार बोई नई वैरायटी में प्रति हैक्टेयर 1592 कुंतल पैदावार की। गन्ने की बेहतर उपज पर डीएससीएल शुगर हरियावां जीएम और उच्च प्रबंधन ने बुधवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख की सराहना करते हुए पुरुस्कृत किया। डीएसबी के पूर्व डायरेक्टर अमरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. अभय प्रताप सिंह, हाईकोर्ट अधिवक्ता अखिल प्रताप सिंह आदि लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...