Hardoi News: गणपति बप्पा की मूर्ति आगमन पर निकली शोभायात्रा
हरदोई, सितम्बर 13 -- Hardoi News: संडीला-श्री गणेश उत्सव सेवा समिति की तरफ से रविवार को गणपति बप्पा की मूर्ति आगमन शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा गणेश उत्सव के आयोजन से पहले निकाली गई।शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते हुए गणपति बप्पा का स्वागत किया। शोभायात्रा इमलियाबाग चौराहे से शुरू हुई। यह शोभायात्रा मुख्य रास्तों से होते हुए पुरानी स्टेट बैंक के पास मां वैष्णो मैरिज हॉल पहुंची। जहाँ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।इसके बाद शोभायात्रा गणपति की प्रतिमा के साथ श्रीरामलीला मैदान पहुंची। इसी मैदान में गणेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा।समिति के गौरव गुप्ता ने बताया कि सोमवार सुबह श्रीरामलीला मैदान में गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: कल से सजेगा गणपति बप्पा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.