हरदोई, नवम्बर 3 -- पाली में सड़क निर्माण में देरी से लोग परेशान Hardoi News: हरदोई। गांवों से ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली संपर्क सड़कें, हाईवे बदहाल हैं। कहीं सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं तो कहीं गिट्टियां उखड़ने से आवागमन मुश्किल हो गया है। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार की पड़ताल में मंगलवार को इन रास्तों की खस्ताहालत सामने आई। इनसे रोजाना हजारों ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और मरीजों को गुजरना पड़ता है। बाशिंदों और राहगीरों की शिकायतों के बावजूद सड़कों की मरम्मत नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं पाली कस्बा के मोहल्ला सरांय सैफ में सुरेंद्र शुक्ला की दुकान से दीपक गुप्ता की दुकान तक सड़क टेंडर प्रक्रिया के डेढ़ साल बाद भी नही बनी है। सड़क निर्माण में हो रही देरी से एक इंटर कालेज के सैकड़ों बच्चो...