हरदोई, नवम्बर 2 -- Hardoi News: सांडी। कस्बे के बाबा कॉलेज चौराहा स्थित गऊ मंडप को शनिवार रात चोरों ने निशाना बनाया। चोर सजावटी सामान, बल्ब, मरकरी और झालर चोरी करने के साथ ही मुख्यमंत्री के नाम का शिलान्यास पत्थर तोड़ गए। ईओ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपितों को चोरी के सामान समेत गिरफ्तार कर लिया। करीब डेढ़ साल पहले नगरपालिका प्रशासन की ओर से चौराहों के सौंदर्यीकरण के तहत बाबा कॉलेज के सामने गाय की मूर्ति स्थापित कर गऊ मंडप का निर्माण कराया गया था। इसका बिजली की लाइटों और सजावटी सामान के साथ उद्घाटन किया गया था। यह भी पढ़ें- Hardoi News: गऊ मंडप में तोड़फोड़ कर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर शनिवार रात चोर ई-रिक्शा से पहुंचे और मंडप में लगी दस हांडियों के बल्ब, मरकरी, चार झालर समेत अन्य सजावटी साम...