हरदोई, सितम्बर 6 -- Hardoi News: सांडी, संवाददाता। गंगा, रामगंगा और गर्रा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से क्षेत्र में एक बार फिर भीषण बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। अभी तक नदियों का पानी खेतों में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहा था, लेकिन अब नदियों के आपस में मिलने और सहायक नदियों के उफनाने से कई गांवों की सड़कें, स्कूल और निचले इलाके पानी में डूबने लगे हैं। कई दिनों से गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ रहा था। अब गंगा और रामगंगा का पानी भी बढ़ने से बीते दिनों आई बाढ़ से अधिक पानी गांवों तक पहुंचने लगा है। इससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गंगा के पानी से उमरौली-जैतपुर, मंसूरपुर, जिगनी चौगवां और छोछपुर समेत रामगंगा से जुड़े कुंडा क्षेत्र के चंद्रमपुर, कटरी-छोछपुर और नंदना के निचले इलाकों में पानी पहुंचने लगा है। वहीं गंभीरी नदी से जुड़े श्री...