Hardoi News: गंगा में डूबे किशोर का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग, तीसरे दिन भी जारी रहेगी तलाश
हरदोई, जुलाई 30 -- Hardoi News: मल्लावां। गुरु पूर्णिमा के दिन देवी पुरवा के अस्थायी घाट पर गंगाजल भरते समय नदी में डूबे 12 वर्षीय अंशु का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने दिनभर सर्च अभियान चलाया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। अब शुक्रवार को भी तलाशी अभियान जारी रहेगा। जरेरा बाबटमऊ गांव निवासी राधेश्याम का बेटा अंशु बुधवार को गंगाजल भरते समय अचानक बालू धंसने से गंगा नदी में गिर गया था। तेज बहाव से वह देखते ही देखते गहरे पानी में समा गया। गुरुवार सुबह से ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने संभावित स्थानों पर नावों की सहायता से नदी में खोजबीन की। यह भी पढ़ें- चारू हादसा : 30 घंटे बाद भी नहीं मिला मासूम चारु का सुराग, काली नदी तक फैला रेस्क्यू का दायरा कई किलोमीटर तक नदी के बहाव वाले क्षेत्र म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.